हल्द्वानी। सामाजिक संस्था “साथी हाथ बढ़ाना” सेवा समिति द्वारा गुरुवार (आज) ग्यारह निर्धन कन्याओं का हीरा नगर स्थित उत्थान मंच गोल्ज्यू मन्दिर के प्रांगण में पूरे रिती रिवाज से विवाह सम्पन्न किया गया, जिनमें 11 जोड़े शामिल हुए।
सभी जोड़ों को पारिवारिक उपयोग के लिए दैनिक उपयोग हेतु सभी वस्तुएं पलंग,गददे चादरें कम्बल,, प्रेशर कुकर, भगौने, थालियां, गिलास, कटौरियां, लोटे, पराद तथा रसोई मे उपयोग होने वाले समस्त बर्तन उपलब्ध कराने के साथ ही शादी के कपड़े लहेंगे ज्वैलरी, मुकुट, साड़ियां एक एक दर्जन प्रत्येक जोड़े को साड़ियां भी भेंट किये गए। साथ ही भोजन पानी की उचित व्यवस्था किया गया। ये सभी कन्याएं आस पास हल्द्वानी, बाजपुर कटघरियां, कालाढूंगी गोलापार यहां तक मुरादाबाद तक क्षेत्र की भी थी। जिन्मे से कुछ कन्याओं से मांता पिता का समय से पूर्व शाया छिन गया तथा कुछ की स्थिति ठीक नहीं है। संस्था लगातार हर वर्ष ये कार्य करते रहती है।
इस शुभ अवसर पर संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल उपाध्यक्ष दया विनवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, लीला मनराल, हेमा चिलवाल, रमेश चन्द्र, विमला कांडपाल, लीलाकोठारी, पुष्पा उप्रेती, बिना पाठक, ममता जोशी, कंचन शर्मा, मधु विष्ट,गीता पन्त एवं अग्रवाल ओटोजोन का भी विशेष सहयोग रहा। आशिर्वाद देने पहुंचे विधायक सुमित हृदेश, राजिव अग्रवाल, पूर्व पार्षद शोभा विष्ट, आशा दर्मवाल, बसन्ती पाठक, आदि सभी का सहयोग रहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]