मुक्तेश्वर  के युवक की टांडा के जंगल में मिली लाश, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बांकी की तलाश की शुरू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पंतनगर। बीते शुक्रवार सुबह पंतनगर थाना पुलिस को टांडा जंगल में एक लाश मिली थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को ग्राम सतबूंगा मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी कमल सिंह गौड़ पंतनगर थाने पहुंचे और मृतक की पहचान भाई यशवंत गौड़ पुत्र हरक सिंह के रूप में की। कमल ने बताया कि उसका भाई मुक्तेश्वर में मैकेनिक था। 17 अगस्त को यशवंत अपने दोस्त ग्राम लेडीबूंगा मुक्तेश्वर के गौरव बिष्ट व संजू बिष्ट पुत्र हेमंत सिंह बिष्ट और गांव के मुदित हर्ष गौड़ पुत्र हरीश गौड़ के साथ कार का काम कराने हल्द्वानी गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की हत्या कर शव टांडा जंगल में फेंकने की पुष्टि हो गई है। भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं की है बताया जा रहा कि पूरे मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है सूत्रों के माने तो पुलिस अभी एक आरोपी को गिरफ्तार की है बाकी आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रयास में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बताया जा रहा है कि मृतक का भाई उसको ढूंढ रहा था घर नहीं पहुंचने पर हल्द्वानी में तलाश की जिसके बाद पता चला कि उसके साथियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिसके बाद उसकी लाश मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Mukteshwar's youth's dead body found in Tanda's forest pantnagar news police arrested one accused and started searching for the rest US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More