नंदी हत्याकांड! पड़ोस में रहने वाले किराएदार ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुए नंदी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पड़ोस में रहने वाला किरायेदार को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने खुलासा करते हुए बताया कि आसपास सीसीटीवी न होने के चलते हत्याकांड के खुलासे को लेकर कई तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को नियुक्त करने के बावजूद हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। आखिरकार 12 दिन बीत जाने के बाद पुलिस नंदी के असल कातिल तक पहुंची। नंदी का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसी का पड़ोस में रहने वाला किरायेदार निकला। आरोपी द्वारा गिरवी रखा नंदी का मोबाइल कातिल तक पहुंचने का रास्ता बन गया। 

गौरतलब है कि विगत 5 मई को गौरापड़ाव हैड़ागज्जर स्थित नंदी देवी का उसी के घर में हत्यारे ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कई सबूत जुटाये, फिर भी पुलिस कातिल तक पहुंचने में नाकाम रही। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। हत्याकांड की रात पड़ोस में हुई बर्थडे पार्टी में शामिल लड़कों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस हत्याकांड के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच मृतका का गायब मोबाइल किसी स्थानीय व्यक्ति के पास मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कोई और व्यक्ति जुआ खेलने के दौरान मोबाइल गिरवी रख कर यह कह कर गया था कि वह पैसे लायेगा तो मोबाइल वापस ले जाएगा, लेकिन वह व्यक्ति मोबाइल वापस नहीं ले गया। पुलिस जांच में मोबाइल नंदी का निकला। जिसके बाद उस व्यक्ति की तलाश की गई। इस दौरान पता चला कि मनोज पुरी निवासी नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश नंदी के पड़ोस में किराए के मकान में अकेले निवास करता है तथा गौला में रेता बजरी का कार्य करता है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की तो हत्यारोपी ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली नंदी आंटी के यहां बीड़ी देने गया था, लेकिन उसके पास पैसे खुले नहीं थे, ऐसे में उसने उधार बीड़ी उधर मांगी, लेकिन नंदी ने उसे अपशब्द कहते हुए बीड़ी नहीं दी। यह बात उसे चुभ गई। इसके बाद वह कमरे में गया और उसने नंदी को ठिकाने लगाने की योजना बना ली है। देर रात सभी लोगों के सो जाने के बाद अपने कमरे से बाहर निकला। वह नंदी के घर के सामने छुप गया और दरवाजे खुलने का इंतजार करता रहा। जैसे ही नंदी ने दरवाजा खोला तो उसने नंदी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिससे नंदी अंदर की ओर गिर गई। उसके बाद से लगातार उसके ऊपर वार करता रहा। नंदी वही पर चित हो गई फिर उसने दुपट्टे से नंदी का गला घोट दिया। उसके बाद वह नंदी को खींचकर बाथरूम में ले गया। जहां उसका सिर टब में डुबो दिया। इसके बाद उसने बैग कपड़े, नकदी और मोबाइल लिए और फरार हो गया। अगले दिन वह गौला गेट पर जुआ खेलते हुए पैसे हार गया और मोबाइल उसने गिरवी रख दिया। इसके बाद वह अपने घर चले गया। लेकिन गिरवी रखा मोबाइल पुलिस को कातिल तक पहुंचाने में कामयाब रहा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Nandi massacre! The tenant living in the neighborhood executed the incident the police arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की […]

Read More