नेपाल का प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मेला आज से होगा शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। नेपाल का प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मेला बुधवार आज आयोजित किया जाएगा। इस दिन पूजा-अर्चना के बाद रात में मां भगवती के भक्त हाथ में दीये लेकर जागरण करेंगे। मुख्य मेला (जात) तीन नवंबर को होगा। इस दिन सुबह नौ बजे मैया का डोला अपने मायके कापड़ीगांव जाएगा। वापस आने के बाद मैया की सवारी सजधज कर मंदिर परिसर में घूमेगी।   

मेले के आयोजन के लिए व्यापार तैयारी की गई है। इस मेले में नेपाल के साथ ही भारत के लोग भारी संख्या में मां त्रिपुरा के दर्शनों को वहां पहुंचते हैं। भारत नेपाल सीमा के बैतडी जिले में आयोजित होने वाला यह मेला दोनों देशों के लोगों की आस्था का केन्द्र है। मेला कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने के लिए पुलिस, मेडिकल, शौचालय सहित पानी की व्यवस्था की है। मंदिर कमेटी के मुख्य विचारार्थी प्रकाश थापा ने बताया मेले में पहुंचने वाले व्यापरियों व श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा गया है। कहा कि यातायात बेहतर बना रहे इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गये हैं। छोटी जात में भारत सहित नेपाल के अलग अलग गांवों से श्रद्धालु जात्रा के साथ ही कटरे व बकरे बलि के लिए पहुचेंगे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Maa tripura sundari mela Nepal news Nepal's famous Maa Tripura Sundari fair will start from today

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More