भवाली। हनुमान जी के परम भक्त और उनके अवतार माने जाने वाले नीब करोली बाबा विश्व के प्रसिद्ध संतों में से एक है। मान्यता है कि नीम करोली बाबा को हनुमान जी की उपासना से अनेक चमत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं। नीब करोली बाबा के कई ऐसे चमत्कार है जिन्हें सुनकर आज भी भक्त हैरान रह जाते हैं। देवभूमि उत्तराखंड के कैंची धाम में बड़ी-बड़ी हस्तियां आज भी बाबा नीब करोली का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पहुंचती है।
बाबा नीब करोली के चमत्कार अद्भुत हैं। यहीं वजह है कि हर साल 15 जून को बाबा नीब करोली महाराज जी के धाम में मेला लगता है। इस बार भी देश के कोने-कोने से भक्तों का सैलाब बाबा नीब करोली के दर्शन के लिए पहुंच रहा हैं। सुबह पांच बजे से ही भक्तो का सैलाब देखने को मिल रहा। सात बजे तक करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने भीड़ बढ़ने के बाद भक्तों को किरौला ढाबे पर रोक दिया। लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद के चलते पहले से ही पुलिस और प्रशासन ने सटल सेवा सहित पार्किंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा है। जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है की पूर्व में ही सारी तैयारियां कर ली गई है बाबा नीम करोली महाराज जी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान के साथ ही सटल सेवा और पार्किंग की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]