उत्तराखंड में नई राजनीति का होगा उदय – उमेश  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


देहरादून। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने उत्तराखंड में उत्तराखंड जनता पार्टी नाम से एक और क्षेत्रीय पार्टी का गठन किया है। उन्होंने देहरादून में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नई पार्टी की घोषणा की। बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने खानपुर विधानसभा सीट से सिंटिग विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी देवयानी को करारी शिकस्त दी थी। विधायक बनने के बाद उमेश कुमार अपनी राजनीति की एक अलग लाइन खींचते जा रहे हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले उमेश कुमार बीजेपी और कांग्रेस को करीब से देख चुके हैं, लिहाजा अब खुद विधायक बनकर विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने एक अलग परिपाटी की शुरुआत कर दी।
बीते रोज उमेश कुमार ने कहा था कि वो उत्तराखंडियत को जीवित रखना चाहते हैं। इसके लिए उत्तराखंड की एक अलग क्षेत्रीय पार्टी बनाने जा रहे हैं। उमेश कुमार के मुताबिक, वो उत्तराखंड में नई राजनीति का उदय करने आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में वो तमाम लोग शामिल हो सकते हैं, जो राजनीति में कुछ नया करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 


हालांकि, अभी पार्टी में कौन कौन शामिल होगा? इसे लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। इतना जरूर है कि चुनाव जीतते ही उमेश कुमार ने नई पार्टी का आगाज कर अपनी मंशा जता दी है कि वो राजनीति में कुछ अलग करना चाहते हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More