यूपी सरकार की राह पर उत्तराखंड पुलिस ने उधमसिंह नगर में हत्या के मुख्य आरोपी के घर एवं गोदाम पर चलाया बुल्डोजर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। योगी सरकार के तर्ज पर अब उत्तराखंड पुलिस ने भी अपराधियों को सरेंडर कराने को अपराधियों पर बुल्डोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला आज उधमसिंह नगर में देखने को मिला है। यहां पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित नवाब के घर और गोदाम पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

गौरतलब है कि 18 मई की देर रात सुभाष कालोनी निवासी सद्दाम की हत्या कर शव काशीपुर रोड पर झाड़ियों में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने गंगाराम और शहनवाज को गिरफ्तार कर लाश बरामद कर ली थी। पूछताछ में पता चला कि लेनदेन के विवाद में कबाड़ी नवाब और उसकी महिला दोस्त निशा तथा जुबैर ने उसे नग्न कर गला दबाकर हत्या की थी। बाद में उन्होंने तीनों के साथ मिलकर ब्लेड और ईंट तथा चाकू से चेहरा क्षत विक्षत कर दिया था। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि बाद में जुबैर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपित नवाब और उसकी महिला दोस्त निशा को भी गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हत्यारोपित नवाब के गोदाम और घर में बुल्डोजर चलने के दौरान पुलिस ने एहतियातन उनसे लगे हुए घरों के लोगों को बाहर निकाला। ताकि उन्हें किसी तरह की चोट न लगे। बाद में पुलिस कार्रवाई के बाद लोग फिर अपने घरों के भीतर चले गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More