कूडेदान के पास मिली महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दून पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्या और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा करा दिया। डालनवाला पुलिस ने अभियुक्त राजेश पुत्र मुन्नू नि0 कैनाल रोड, थाना राजपुर, 37 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन महिला के शव को देखकर स्पष्ट हो रहा था कि उसकी हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से कूडेदान के पास डाला गया है । मौके पर फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन आदि की कार्यवाही की गयी।उच्चाधिकारियो द्वारा मौके पर आकर निरीक्षण घटनास्थल किया गया। शव की बरामदगी का स्थल धारा-चौकी होने के कारण संबंधित चौकी द्वारा शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किये, परन्तु शिनाख्त नही हो पायी। कोतवाली नगर की महिला उप-निरीक्षक के द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा शव की शिनाख्त प्रयास करते हुये शव को 72 घंटे के लिये सुरक्षित रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। जांच में हत्या की पुष्टि होने के उपरांत उप-निरीक्षक आशीष रावत चौकी प्रभारी धारा द्वारा कोतवाली डालनवाला पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विवेचना व.उ.नि. डालनवाला प्रदीप नेगी द्वारा प्रारंभ की गयी। पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त मूल निवासी- बिजनौर उत्तरप्रदेश हाल निवासी नालापानी रोड डालनवाला उम्र- 35 वर्ष के रुप में हुयी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि उक्त महिला पूर्व में भी समय-समय पर बिना बताये अपने घर से बाहर चली जाया करती थी और काफी समय बाद वापस आया करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, इसी बीच सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन के दौरान टीम को प्रात: करीब 03 बजे के आस-पास एक व्यक्ति उक्त महिला के शव को घसीटते हुये रोड के विपरीत साईड से लाकर कूडेदान के पास छोडकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को फुटेज से प्राप्त व्यक्ति के हुलिये के मिलान हेतु टीमो द्वारा आस-पास के लोगो से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि फुटेज में दिखाई दे रहा व्यक्ति वहीं पास में ही स्थित सुलभ शौचालय के बगल में बने एक कच्चे के मकान मे रहने वाला तथा सुलभ शौचालय का कर्मचारी राजेश पुत्र मुन्नू उम्र 37 वर्ष निवासी कैनाल रोड, बॉडीघाट नदी किनारे, थाना राजपुर, जनपद देहरादून है।

बताये गये हुलिये के व्यक्ति के पास टीम पहुंची तो वो पुलिस को देखकर घबरा गया, जिस पर पुलिस को उस व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध लगी। उसके शरीर पर काफी खरौंच के निशान थे, जिनके बारे मे उसने बताया कि झाडियों से उसके शरीर पर खरोंचे आयी है। दौराने विवेचना जब संदिग्ध राजेश के कमरे की तलाशी ली गयी तो उसके कमरे में खून के दाग दीवार पर पडे मिले तथा रक्तरंजित लोअर और कंबल तथा खून लगा हुआ एक छोटा एलपीजी सिलेण्डर बरामद हुआ। इसके बाद संदिग्ध राजेश का घटना में सम्मिलित होने का शक यकीन में बदलने पर पुलिस टीम द्वारा उससे गहरायी से पूछताछ की गयी तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया । अभियुक्त को अन्तर्गत धारा- 302, 201 भादवि में रात्रि 09.02 बजे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 30-07-2023 की रात को करीब 09.00 बजे जब वह रेलवे स्टेशन के पास शराब के ठेके के बाहर शराब पी रहा था तो मृतका भी उसे वहीं पर मिली थी, वह भी वहीं पर शराब पी रही थी ।
पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच बातचीत होने के बाद उक्त महिला को वह अपने साथ अपने सुलभ शौचालय के बगल वाले कमरे में लेकर आ गया । कमरे में आने के बाद भी अभियुक्त व मृतका दोनों ने साथ बैठकर फिर से शराब पी। नशे मे आने के बाद जब अभियुक्त ने उक्त महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया और अभियुक्त को काट लिया, जिसके बाद अभियुक्त को बहुत गुस्सा आ गया और नशे में होने के कारण महिला के सिर को 3-4 बार दीवार पे मारा और कमरे में रखे छोटे एलपीजी सिलेण्डर से महिला के सिर व चेहरे पर वार किये, जिससे वह अचेत हो गयी थी । फिर नशे की हालत में ही अभियुक्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस के अनुसार बाद में नशा कम होने पर उसने देखा कि महिला की मौत हो गयी है तो साक्ष्य छिपाने व बचने के लिए उसने शव को सड़क दुर्घटना की भांति दिखाने के लिए सड़क के किनारे रख दिया था। पकड़े गये अभियुक्त राजेश उपरोक्त के द्वारा उक्त महिला के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की गई, जिस पर उक्त अभियोग में धारा 376 भादवि की बढ़ोतरी की गयी है ।
नाम व पता अभियुक्त:-

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

राजेश पुत्र मुन्नू नि0 कैनाल रोड, बॉडीघाट नदी किनारे, थाना राजपुर, जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष
पर्यवेक्षण व निर्देशन:
 सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक नगर, अभिनय चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, डालनवाला,

पुलिस टीम:-
 राजेश साह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला देहरादून, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप नेगी, कोतवाली डालनवाला देहरादून, उप निरीक्षक ओम प्रकाश, चौकी प्रभारी हाथीबड़कला, कोतवाली डालनवाला देहरादून, उप निरीक्षक आशीष रावत चौकी प्रभारी धारा, कोतवाली नगर जनपद देहरादून, हेड कॉन्स्टेबल 417 ना0पु0 भगवान सिंह कठैत, कांस्टेबल 917 ना0पु0 विजय सिंह, कांस्टेबल 1403 ना0पु0 गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चालक मोहन राम, कोतवाली डालनवाला देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police arrested the accused revealing the murder of a woman found near the dustbin Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More