मासूम के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने ट्यूशन टीचर को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड कि राजधानी देहरादून में 9 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है। तबीयत खराब होने के पश्चात् बच्ची ने घरवालों को आपबीती बताई, तत्पश्चात, क्लेमनटाउन थाने में अपराधी के खिलाफ शिकायत दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने बताया कि पिछली 17 फरवरी को उनकी 9 वर्षीय बेटी की तबीयत खराब हो गई, जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वही दोबारा तबीयत खराब होने पर बच्ची ने मां को बताया कि ट्यूशन अध्यापक अनिल राणा उसके साथ लंबे वक़्त से गलत काम कर रहा है। अपराधी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने अपराधी पर बलात्कार, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि अपराधी अनिल राणा पुत्र भीम बहादुर निवासी भारुवाला ग्रांट बैल रोड क्लेमनटाउन को बृहस्पतिवार दोपहर भारूवाला से गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेशी के पश्चात् उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police arrested tuition teacher for raping an innocent Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More