शराब पीने के दौरान गोली मारकर किशोर को घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। हल्द्वानी के आनंद पुर में हाल ही में शराब पीने के दौरान गोली मारकर किशोर को घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया गया है कि आईपीएल टीम बनाने को लेकर उपजे विवाद में अपने ही दोस्त पर दोस्त ने ही तमंचे से फायर झोंक दिया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को वादी सुशील कुमार मौर्य पुत्र किशन मौर्य निवासी आनन्दपुर हल्द्वानी जनपद नैनीताल की तहरीर बाबत अभियुक्त द्वारा वादी के भतीजे वेदान्त मौर्य को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर देना व गाली गलौज करने के आधार पर थाना हल्द्वानी पर धारा 307/504 भादवि बनाम किशन उर्फ बब्लू मुकदमा पंजीकृत कराया गया। विवेचना उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट कोतवाली हल्द्वानी द्वारा की जा रही है। उपरोक्त मामले का तत्काल संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र को मामले के शीघ्र खुलासे हेतु टीम गठन करने के निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार की जा रही अभियुक्त की तलाश, सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज 24 अप्रैल को बेलबाबा मन्दिर के 500 मीटर की दूरी पर मोतिया लाईन के पास रामपुर रोड हल्द्वानी से अभियुक्तगण किशन ठाकुर उर्फ बब्लू व सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सुशील मौर्य हमारा दोस्त था। जिसके घर आना जाना रहता था। 20 अप्रैल को आईपीएल में टीम बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था जिस कारण मारपीट व गुस्से में आकर हम लोगो ने तमंचे से फायर कर दिया था। अभियुक्तगणों न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त किशन ठाकुर उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 कविराज ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी ढालीपुर ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून व सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 करन शाही निवासी सूर्य विनायक वार्ड न0 05 चैकी सूर्य विनायक जिला भक्तपुर काठमांडू नेपाल के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट,चौकी प्रभारी टीपीनगर, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल कोतवाली हल्द्वानी एवं कांस्टेबल अनिल टम्टा कोतवाली हल्द्वानी शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news Police arrested two accused of injuring a teenager by shooting him while drinking alcohol Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More