स्कूल से कार चोरी कर फुर्र हुए दो आरोपियों को पुलिस ने कार सहित खटीमा से किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। राधा चिल्ड्रन स्कूल मल्लीताल नैनीताल से चुराई कार को पुलिस ने आरोपी अभियुक्तों के साथ झनकट खटीमा उधम सिंह नगर से किया गिरफ्तार। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6अक्टूबर को वादी गणेश प्रसाद पुत्र नंदन प्रसाद निवासी स्नोव्यू, मल्लीताल नैनीताल द्वारा थाना मल्लीताल में आकर तहरीर दी गई कि 5 अक्टूबर को उसकी अल्टो कार को राधा चिल्ड्रन स्कूल मल्लीताल नैनीताल से किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना मल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्या 49/22, धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात में अभियोग दर्ज किया गया। घटना का खुलासा करने तथा चोरी की गई कार की बरामदगी हेतु विभा दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नैनीताल के निर्देशन में प्रीतम सिंह प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल द्वारा उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना का ओवरव्यू कर घटनास्थल तथा संभावित स्थानों के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर कुशल कार्ययोजना बनाकर सुरागरसी व पतरासी कर घटना में संलिप्त आरोपी दो अभियुक्तों हितेश शाही पुत्र किशन सिंह शाही निवासी आलमा कॉटेज स्नोव्यू मल्लीताल एवं अफसर अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी इस्लाम नगर वार्ड नंबर 2 नई बस्ती खटीमा उधम सिंह नगर को चोरी की गई अल्टो कार संख्या UK04TA8891 के साथ झनकट खटीमा उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल शाहिद अली, वीरेंद्र कुमार गोल, थाना मल्लीताल, इसरार नबी, सीसीटीवी, कांस्टेबल अनिल गिरी, एसओजी सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: from Khatima along with the car nainital news Police arrested two accused Uttrakhand news who were furious after stealing a car from the school

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More