नाटकिय नुक्कड़ से नशे को नकारने का पुलिस का प्रयास

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नीलेश आनन्द भरणें पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल एवं प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार (आज) लाखन मंडी चोरगलिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नशे के दुष्परिणामों से स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनता एवं युवाकों को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/13/the-constable-of-the-accused-arrested-in-the-gangster-act-saved-his-life-by-donating-blood/

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। उक्त नुक्कड नाटक कार्यक्रम में रवि रोटी बैंक तथा साईं फाउंडेशन गैस गोदाम रोड मुखानी के द्वारा जनता एवं युवाओं को जागरूक करने हेतु स्वयं  तैयार किए गए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गए। दोनों संस्थाओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति,  युवाओं का नशे की तरफ आकर्षित होने के कारणों, माता-पिता तथा समाज की नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करने में सहभागिता तथा युवाओं को पुनः समाज की मुख्यधारा में जोड़ने हेतु नुक्कड़ मंचन की प्रस्तुति के माध्यम से जागरूक किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले समस्त स्कूली बच्चों तथा साईं नशा मुक्ति केंद्र के कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही की गई जीवंत प्रस्तुति के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी स्कूली बच्चों तथा उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम तथा नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु पुलिस कार्यों में सहयोग करने के लिए अपील के साथ ही नशा मुक्ति के संबंध में चलाये जा रहे इस मुहिम की स्थानीय जनता द्वारा प्रशंसा की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Police attempt to negate drugs from theatrical street Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More