पुलिस ने होटल में छापेमारी कर जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 27 बड़े व्यापारियों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। पुलिस ने यहां एक होटल में छापेमारी कर जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने जुआ खेलते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 27 बड़े व्यापारी गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से जुआ सामग्री व 12 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह को मिली लीड व क्षेत्र में होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट की चैकिग हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में रुड़की पुलिस द्वारा आज 16 दिसंबर को पल्लवी त्यागी क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में कोतवाली रुड़की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पढने वाले होटल, रेस्टोरेन्ट में छापेमारी कर दिल्ली रोड़ मोहनपुरा मोहम्मदपुर में स्थित होटल आँल सीजन में ताश के पत्तो से हार जीत की बाजी लगाकर अलग-अलग फड़ लगाकर जुआ खेलते हुये 27 व्यक्तियों को मय नगदी व ताश कि गड्डियों व केल्कुलेटर, डायरी, पेन सहित दबोचे गया। होटल के वाहर खडे वाहन XUV महिन्द्रा संख्या UP 12 BE 5342,स्वीप्ट डिजायर संख्या UP12AL3044, ERTIGA संख्या UP12J 4673, स्वीप्ट डिजायर वाहन संख्या UK17A6990 के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो अभियुक्त क्रमशः साजिद, कामिल, महताब, शहजाद द्वारा अपनी बतायी तथा वाहन के कोई कागजात नही दिखा पाये वाहन को एमवीएक्ट में सीज किया गया। पुलिस ने धारा 4/3 जुआ अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। जुआरियों के पास से 12 लाख 53, हजार 700 रुपए की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा गड्डी ताश, एक केल्कुलेटर दो डायरी व दो पैन बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों में ऐजाज पुत्र मुनसफ R/O मखियाली, नई मण्डी मुजफ्फरनगर,आबाद पुत्र यासिन नीवासी ग्राम टिगरी नई मण्डी मुजफ्फरनगर,बालेन्द्र पुत्र साधुराम निवासी मौ0 नाजिरपुरा, देहात को0 जिला सहारनपुर,आदाब पुत्र सुखा पहलवान निवासी खेड़ी, ककरोली मुजफ्फरनगर,शहजाद पुत्र जहिद हसन निवासी मौ0 बडजहुलहक देवबन्द सहारनपुर,मूल चन्द पुत्र रमेश कुमार निवासी अहमदपुर ग्रंट बहादराबाद हरिद्वार,शहजाद पुत्र शेरद्वीन निवासी रायपुर, मिर्जापुर जिला सहारनपुर, आसीफ पुत्र जाऊल निवासी सुजडु, शहर मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र मुगनीश निवासी सुजडु, शहर मुजफ्फरनगर, अर्पित पुत्र सुशील निवासी रायपुर, मिर्जापुर सहारनपुर, इरफान पुत्र यामिन निवासी बेलडा, भोपा मुजफ्फरनगर, मेहताब पुत्र जबरद्वीन निवासी मखियाली नई मण्डी मुजफ्फरनगर,आशीष कोहली पुत्र कुलभूषण कोहली निवासी न्यू सिदार्थ एन्क्लेव गंगनहर, हरिद्वार, सचिन कपूर पुत्र भारत कपूर निवासी कानूनगोयान सती मोहल्ल, रुड़की,हरिद्वार,साजिद पुत्र हसन निवासी सुजडू नगर कोतवाली, जिला मुजफ्फरनगर, निशाद पुत्र शहीद निवासी सुजडू जिला मुजफ्फरनगर, कामिल पुत्र कासिम कमेडा ककरोली मुजफ्फरनगर, विशाल आहूजा पुत्र वेदप्रकाश निवासी आवास विकास गंगनहर हरिद्वार, राशीद पुत्र असगर निवासी मलकपुरा मंगलौर हरिद्वार, इमरान पुत्र मेहरबान निवासी झबिरन देवबन्द सहारनपुर, शहजाद पुत्र नजीर निवासी बडजाहुलहक कस्बा देवबन्द सहारनपुर, शाहरुख पुत्र इस्तकार हली निवासी कमेडा जिला मुजफ्फरनगर, अमजद पुत्र अख्तर निवासी मौ0 पठानपुरा देवबन्द सहारनपुर, कामिल पुत्र अकर निवासी ग्राम झबिरनर देवबन्द जिला सहारनपुर 25- विकास पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सिविल लाईन जामून रोड रुड़की हरिद्वार, राजेश कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी प्रदीप विहार कर्नल एन्कलेव को0 रुड़की हरिद्वार, अमित पुत्र ओमप्रकाश निवासी लालकुर्ती रुड़की हरिद्वार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

इस दौरान पुलिस टीम में सुश्री पल्लवी त्यागी- क्षेत्राधिकारी रुड़की, कोतवाल देवेन्द्र सिह चौहान मय पुलिस टीम – कोतवाली रुड़की, सीआईयू प्रभारी मनोहर भण्डारी मय सीआईयू टीम शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Police raided the hotel and arrested 27 big businessmen while busting the big gambling den Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More