श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी शुरू, 25 मई को खुलेंगे कपाट

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
देहरादून। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसे लेकर यात्रा की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा की तैयारियों में मुख्य कार्य यात्रा पथ से बर्फ को हटाने का रहता है। यह काम हर साल भारतीय सेना के जवान करते हैं।
हेमकुंड में अभी भी करीब 10 फीट तक बर्फ जमी हुई है। ऐसे में बर्फ हटाने के लिए आज ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर ढीलों के निर्देश पर 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के ओसी कर्नेल सुनील यादव ने हर सेवक सिंह व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने के लिए भेज दिया है। सुबह गुरुद्वारा गोविंद घाट में गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में अरदास कर इजाजत ली गई। इसके बाद पहली टुकड़ी व गुरुद्वारा के सेवादारों को गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने घांघरिया के लिए रवाना किया। 35 जवान व गुरुद्वारा के सेवादार यह जिमेदारी निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब भारत के सिखों का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह हिमालय में 4632 मीटर (15,200 फुट) की ऊंचाई पर एक बर्फ़ीली झील के किनारे सात पहाड़ों के बीच स्थित है। इन सात पहाड़ों पर निशान साहिब झूलते हैं। यहां तक गोविन्दघाट से केवल पैदल चढ़ाई के द्वारा ही पहुंचा जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news doors will open on May 25 hemkund Sahib Yatra Preparations for Sri Hemkund Sahib Yatra begin Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कमेटी काठगोदाम ने किया प्रथम प्रभात फेरी का भव्य स्वागत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को पर समर्थित प्रथम प्रभात फेरी आज प्रातः 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी से प्रारम्भ होकर  काठगोदाम गुरुद्वारे में संपूर्ण हुई।    तमाम संगत काठगोदाम कालटेक्स चौराहे में एकत्रित हुई जहां से काठगोदाम रेलवे […]

Read More
उत्तराखण्ड

परिवहन महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता     ऋषिकेश। विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार (आज) पूरे गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम किया। देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों की यूनियनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया।    ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का संचालन ठप होने […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 556 वाँ प्रकाश पर्व

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व काफी श्रद्धा और आस्था  के साथ आगमी 5 नवंबर को विशाल कीर्तन दरबार के साथ बनाया जाएगा।    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि इस […]

Read More