लंबे इंतजार के बाद अब धामी सरकार ने राज्य के पेंशनरों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी बड़ी राहत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राज्य कर्मचारियों के बाद लंबे इंतजार पर धामी सरकार ने अब राज्य के पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने पेंशनर्स के महंगाई राहत (डीआर) की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगी। राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

 

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बढ़ी हुई दरें उन पेंशनरों पर लागू होंगी जिनकी पेंशन सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार संशोधित की गई है। यह राहत राज्य सरकार के स्थायी पेंशनरों के साथ-साथ विद्यालयी एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के योग्य शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी मिलेगी, जिन्हें शासनिक पेंशनरों के समान पेंशन की स्वीकृति प्राप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों, स्थानीय निकायों तथा सार्वजनिक उपक्रमों के सिविल व पारिवारिक पेंशनरों पर स्वतः लागू नहीं होगा। इन वर्गों के लिए संबंधित विभागों को अलग से आदेश जारी करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

सरकार ने यह भी कहा है कि महालेखाकार से अलग से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी और स्वीकृत महंगाई राहत का भुगतान संबंधित कार्यालयों द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a major relief After a long wait Dehradun News. After a long wait the Dhami government has increased the dearness allowance of state pensioners the Dhami government has now increased the dearness allowance of state pensioners uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज धामी सरकार राज्य के पेंशनरों के महंगाई भत्ते में करी बढ़ोतरी लंबे इंतजार के बाद

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More