लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही सरकारी शिक्षका की जलने से मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। यहां कौशल्या इन्क्लेव फेज 2 निवासी सरकारी शिक्षका की आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के अनुसार यह घटना आत्महत्या नहीं बल्कि आरोपी द्वारा जलाकर की गईं हत्या है।

कौशल्या इन्क्लेव कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अजय मिश्रा, निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, शादीशुदा है और पिछले लगभग 8 सालों से सुषमा पंत (लगभग 50 वर्ष) के साथ कौशल्या इन्क्लेव लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जबकि महिला की माँ रुद्रपुर के आवास विकास में रहती हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को पहले भी प्रताड़ित करता था और शारीरिक व मानसिक टॉर्चर करता था।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

आरोपी रुद्रपुर के दक्ष चौक में ढाबा चलाता है, और वहां भी किसी महिला के साथ रहता हैं। पड़ोसियों ने बताया कि सुषमा पंत अपने घर में काम करने वाली महिला को हटाना चाहती थीं लेकिन आरोपी उसे नहीं हटाने देता था, जिससे विवाद बढ़ा। गौर हो कि यह काम वाली महिला वही है जिसका ढाबा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में किसीभी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Government teacher living in live-in relationship dies due to burn injuries murder news rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज जलने से हुई मौत मर्डर न्यूज रुद्रपुर न्यूज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही सरकारी शिक्षका

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More