परिवहन महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
ऋषिकेश। विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार (आज) पूरे गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम किया। देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों की यूनियनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। 
 
ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का संचालन ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। चालकों ने व्यावसायिक वाहनों पर दो वर्ष के टैक्स की छूट, टैक्स में हर वर्ष पाँच प्रतिशत वृद्धि का नियम समाप्त करने और ऋषिकेश आरटीओ कार्यालय में फिटनेस सेंटर शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा धीमी रहने से आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए सरकार को राहत देनी चाहिए।
 
नई टिहरी में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। बस अड्डा और जीप टैक्सी स्टैंड पर सन्नाटा छाया रहा, जबकि कुछ स्थानों पर डग्गामार वाहनों को यूनियन के सदस्यों ने रोक दिया। इससे पूर्व टिहरी गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (टीजीएमओ) कार्यालय में ट्रक, टैक्सी, विक्रम, बस और ऑटो यूनियनों की बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से 29 अक्टूबर को चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि सरकार और परिवहन विभाग ने पूर्व में दिए आश्वासनों को पूरा नहीं किया, जिससे असंतोष बढ़ा है। 
 
बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) रावत सिंह कटारिया और एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत भी पहुंचे। उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों में से अधिकांश के समाधान का आश्वासन दिया, जिसमें टैक्स माफी, किराया वृद्धि, फिटनेस सुविधा पुनः शुरू करने और ट्रकों की भार क्षमता बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Garhwal division rishikesh news Transport Federation's call Transporters' strike Transporters' strike in Garhwal division on the call of Transport Federation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज गढ़वाल मंडल ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम परिवहन महासंघ का आह्वान

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More