सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ संविधान और लोकतंत्र के लिए 17 सितम्बर को बुद्धपार्क हल्द्वानी में होगा जन सम्मेलन’ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भाकपा माले की हल्द्वानी ब्रांच कमेटी की बैठक रविवार (आज) ऐक्टू ट्रेड यूनियन कार्यालय दमुआढुंगा में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा ने कहा कि, पूरे देश में सरकार की विफलता को छुपाने‌ के‌ लिए संघ-भाजपा साम्प्रदायिक तनाव फैलाकर आपसी सदभाव बिगाड़ने का सुनियोजित ढंग से कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी पुरोला से लेकर कमलुआगांजा से होते हुए यह आग बिंदुखत्ता और सुदूर पहाड़ों तक पहुंचाई जा रही है। जो समाज के लिए बहुत खतरनाक है।” उन्होंने कहा कि, “राज्य में भयंकर आपदा के लिए सरकार की अनियोजित विकास की नीति सीधेतौर पर जिम्मेदार है और इस सरकार ने आपदा से निपटने पूरी तरह अयोग्यता और घोर लापरवाही का परिचय दिया है। अब आपदा से पीड़ित गरीब जनता पर अतिक्रमण हटाओ का बुलडोजर चलाया जा रहा है। जिससे छोटा कारोबार तबाह हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, उत्तराखंड में तीन कम्युनिस्ट पार्टियां भाकपा, माकपा, भाकपा माले ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार की साम्प्रदायिक एवं जनविरोधी ‌नीतियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का फैसला लिया है। जिसके तहत राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन, धरने तथा सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ संविधान और लोकतंत्र के लिए जन अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत बुद्धपार्क हल्द्वानी में 17 सितम्बर को जन सम्मेलन से होगी इसके बाद राज्य के सभी प्रमुख केंद्रों में ऐसे जन सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। जिसका समापन देहरादून में महासम्मेलन से होगा। राज्य के विभिन्न केंद्रों में होने वाले इन जन सम्मेलनों में सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई एमएल तीनों पार्टियों के राज्य सचिव मौजूद रहेंगे। मीटिंग में जन सम्मेलन की तैयारियों के लिए सघन अभियान संचालित करने का फैसला लिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

इस दौरान बैठक में ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, जोगेंदर लाल, दीपक कांडपाल, धन सिंह गड़िया, मनोज आर्य, मुकेश जोशी, नवजोत सिंह परिहार, विवेक ठाकुर, चन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Public conference to be held at Buddha Park Haldwani on 17th September for constitution and democracy against communal frenzy' Haldwani news Public conference to be held on 17 september Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More