उत्तर प्रदेश से शैक्षिक टूर पर आए स्कूल का छात्र डूबा नदी में, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां उत्तर प्रदेश से शैक्षिक टूर पर आए दल का एक छात्र फूलचट्टी के पास नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन प्रारंभ कर किशोर की ढूंढ खोज प्रारंभ कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि फूलचट्टी में आश्रम के पास एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है जिसकी खोजबीन हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना के बाद वरिष्ठ कांस्टेबल किशोर कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने नदी में लापता छात्र की खोजबीन प्रारंभ कर दी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश से एक स्कूल के 60 बच्चों का ग्रुप में यहां भ्रमण को आया था। इस दौरान कक्षा सात का छात्र जिसकी पहचान साकिब पुत्र इसरार अहमद,15 वर्ष, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर, गौडा उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है, अपने साथियों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। जहाँ पानी के तेज बहाव में आने से बह गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news School student who came on educational tour from Uttar Pradesh drowns in river SDRF starts search operation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More