ऊधमसिंहनगर। यहां जिले के सितारगंज स्थित धोरा धाम के पास एक व्यक्ति बरसाती नाले में बह गया। जिसका शव एसडीआरएफ ने उसका शव बरामद करते हुए जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जुलाई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, उधमसिंहनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया था कि सितारगंज क्षेत्र में धोरा धाम के पास बरसाती नाले में एक व्यक्ति जगदीश मंडल पुत्र विनोद मंडल उम्र 42 वर्ष, निर्मल नगर शक्ति फॉर्म सितारगंज बह गया है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। लापता व्यक्ति जगदीश धोरा धाम के पास बरसाती नाले में मछली पकड़ते समय अनियंत्रित होकर नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। आज 09 जुलाई को एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]