कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोगो की मौत के साथ ही युवती सहित तीन लोग घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

चमोली। देवाल के पास मोपाटा सड़क में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो महिलाओं सहित तीन लोगो की मौत हो गईं, जबकि एक युवती समेत दो घायल हुए है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कार में सवार सभी मोपाटा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव के लिए वापस आ रहे थे। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को मोपाटा गांव के विवाह समारोह में चौड़ व कोटेड़ा गांव के पांच लोग शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होकर सभी लोग एक किमी करीब पैदल सड़क तक पहुंचे। अपने गांव वापसी के लिए सड़क पर खड़ी चौड़ गांव के ही नारायण सिंह की कार में सवार हो गए। जब तक चालक कार में सवार होता तब तक कार खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि कार ढलान में खड़ी थी और सवारियों के बैठते ही अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में चौड़ गांव की बसंती देवी 38 पत्नी कुंवर सिंह व मोहनी देवी 48पत्नी स्व.मान सिंह की घटनास्थल में ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के भजन सिंह 65 पुत्र वादर सिंह ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। घटना में कोटेड़ा गांव की ज्योति 22 व चौड़ गांव के खिलाप सिंह 63 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि वाहन करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरा। घायलों का उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शवों को निकालकर पीएम के लिए कर्णप्रयाग भेजा जा रहा है। आज शुक्रवार की सुबह पोस्ट मार्टम होगा। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कार में बैठते समय किसी से भूलवश गियर के दबने से कार आगे बढ़ गई हो। बावजूद घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car went out of control and fell into a ditch chamoli news three people including a girl were injured Three people including two women died and three others including a young woman were injured when a car went out of control and fell into a ditch three people including two women travelling in the car died uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में कार सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगो की मौत चमोली न्यूज दुर्घटना न्यूज युवती सहित तीन लोग घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More