उत्तराखंड में मौसम का दूसरा हिमपात, बर्फ से ढकी पहाड़ की ऊंची चोटियां  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। गुरुवार देर उत्तराखंड में हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मसूरी में चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में बर्फबारी हुई है। सुरकंडा, धनोल्टी, चकराता में बर्फबारी हुई है। बर्फ से ढकी पहाड़ की ऊंची चोटियों से तलहटी में बसे निचले इलाकों में शीत लहर चल रही है। बर्फीली हवाओं से लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। वहीं बर्फबारी की खबर लगते ही उत्‍तराखंड के प्रमुख हिल स्‍टेशनों पर सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

चमोली जिले में औली, जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रप्रयाग, चोपता, में बर्फबारी हुई है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम सहित आसपास की चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान माइनस में पहुंच गया है। गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। जनपद के 50 से अधिक गांव बर्फ की चादर से ढक गए हैं। अधिकांश गांवों का संपर्क भी कट गया है। गंगोत्री हाईवे गंगनानी से आगे गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण बाधित है। हाईवे राडी टॉप और राना चट्टी से लेकर जानकीचट्टी तक अवरुद्ध है। उत्तरकाशी श्रीनगर केदारनाथ को जोड़ने वाला मोटर मार्ग भी चौरंगी के पास बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। वहीं बीती रात को जौनसार बावर के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी होने से यातायात संचालन ठप हो गया। लोखंडी समेत आसपास क्षेत्र में मौसम का दूसरा हिमपात होने से मसूरी-चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। हाईवे पर चकराता से आगे धारनाधार-जाड़ी, लोखंडी-कोटी कनासर के बीच 15 किलोमीटर हिस्से में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। बर्फबारी के चलते हाईवे बंद होने से सीमांत क्षेत्र के करीब 100 गांवों का सड़क संपर्क तहसील, ब्लाक व जिला मुख्यालय से कट गया है। केदारनाथ धाम में जहां करीब चार फीट तक बर्फ जम गई है, जिससे धाम का मौसम काफी ठंडा हो गया है। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। वहीं, जनपद के तुंगनाथ, मदमहेश्वर, कालीशिला, पंवालीकांठा, चन्द्रशिला समेत कई ऊंची चोटियों पर भी बर्फ जम चुकी है। ठंड से बचने के लिए नगर निकाय रुद्रप्रयाग के साथ तिलवाडा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ समेत कई स्थानों पर अलाव भी जलाए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news high mountain peaks covered with snow Season's second snowfall in Uttarakhand Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More