हाई पावर टावर में चढ़ी अर्ध विक्षिप्त महिला, बमुश्किल रस्सी के सहारे उतारा नीचे  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां सोमवार की सुबह एक अर्ध विक्षिप्त महिला विद्युत विभाग के हाई पावर टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उक्त महिला को रस्सी के सहारे विद्युत टावर से नीचे उतारा गया। गनीमत रही कि उक्त टावर में घटना के समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी। जिससे महिला की जान बच गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रातः लगभग 4:45 बजे एक अर्ध विक्षिप्त अज्ञात महिला वार्ड नंबर एक स्थित ग्रीन पार्क में लगे विशाल हाई पावर विद्युत टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी। उक्त महिला को टावर में चढ़ा देख पार्क में टहल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने आनन-फानन में 112 सेवा को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला से नीचे उतरने का अनुरोध किया। लेकिन वह उतरने को कतई तैयार नहीं थी। जिसके बाद कुछ युवाओं को टावर में चढ़ाया गया। जैसे ही युवक महिला के नजदीक पहुंचे तो महिला ने पहले तम्बाकू की मांग की फिर तम्बाकू खाने के बाद उसने बिस्किट मांगा। बिस्किट खाने के दौरान महिला ने टावर में चढ़े अन्य युवकों को भी बिस्किट खिलाया तथा नीचे उतरने से इनकार करते हुए कहा कि वह लोग भी टावर में ही बैठे रहे और दोपहर के बाद साथ ही नीचे उतरेंगे। बमुश्किल महिला को समझाया गया तथा एक रस्सी मंगाकर रस्सी के सहारे महिला को प्रातः 7:30 बजे नीचे उतरा गया। तब जाकर पुलिस प्रशासन सहित लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता इंतजार अली ने बताया कि घटना के समय हाई पावर विद्युत टावर में विद्युत आपूर्ति नहीं थी जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: comes down with the help of rope lalkuan news Semi-insane woman climbs high power tower Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More