वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रमुख समाजसेवी योगेश जोशी ने समर्थकों संग थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
हलद्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रमुख समाजसेवी योगेश जोशी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर आज सैकड़ो समर्थकों साथियों संग जनसभा के माध्यम से कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और विधायक सुमित हृदयेश के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने योगेश जोशी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
कांग्रेस की सदस्यता लेने के उपरांत योगेश जोशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ भावनाओ के साथ खिलवाड़ करती है और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से उनका कोई सरोकार नही होता। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मेरा पहला कर्तव्य है और भाजपा में रहते हुए मैं अपने कर्तव्य का सही से निर्वहन नही कर पा रहा था। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में गरीब जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती देने के लिए जो पाँच न्याय गारंटी योजना लायी है, उसने मुझे अंदर तक प्रभावित किया। मुझे लगा कि कांग्रेस के साथ रहकर में अपने पहले कर्तव्य (समाजसेवा) को अच्छे से कर पाऊँगा। इसलिए आज कांग्रेस के हाथ को मजबूती देने के इरादे से मैंने कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रकाश जोशी के समर्थन में अपने सहयोगियों संग कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने समाजसेवी योगेश जोशी का  कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि योगेश जोशी जी की ऊर्जा का अब सदुपयोग होगा। आज कांग्रेस को कालाढूंगी विधानसभा में एक मजबूत साथी मिला है। अब समाजसेवा और जनसेवा साथ साथ होगी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि योगेश जोशी का कांग्रेस में आना परिवर्तन का साक्षी है। जनता भाजपा की नीतियों और इनके नेताओ की खोखली बातों से त्रस्त है और कांग्रेस को लाकर सच में अपने अच्छे दिन वापस लाना चाहती है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि योगेश भाई किसी परिचय के मोहताज नही, समाज के उत्थान के लिए उनके कार्य उनका उसली परिचय है। कांग्रेस परिवार में उनका हार्दिक स्वागत है। हम मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में आयोजित जनसभा मे इंडिया गठबंधन के अनेक वरिष्ठ साथियों ने पहुँचकर आशीर्वाद दिया। जनसभा का सफल संचालन एडवोकेट कमल जोशी ने किया। इस दौरान मौजूद पूर्व चैयरमेन हेमन्त बगड़वाल, युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, ललित जोशी, भाकपा माले नेता डॉ कैलास पांडे, विजय सिजवाली, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद रवि जोशी, मुकुल बलुटिया, डॉ केदार पडलिया, प्रभारी कालाढूंगी डॉ मयंक भट्ट, प्रदेश सचिव राजेन्द्र बिष्ट रज्जी, मलय बिष्ट, संजय साह, पंडित मदन मोहन जोशी, संजय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, हेम पांडे, महेशानंद, हिमांशु जोशी, विनोद कुमार, पार्षद राधा आर्य, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस मधु सांगुडी, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, राधा चौधारी, नीलू नेगी, अलका आर्य, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, मंजू सांगुडी, मोनिका सती, दीप पाठक, सतनाम सिंह, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप भैसोड़ा, मनोज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने योगेश जोशी के कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर बधाई दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news Senior BJP leader and prominent social worker Yogesh Joshi joined hands with Congress along with his supporters Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

माँ नैना देवी के आशीर्वाद के बाद संभाली जिले के नव नियुक्त कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले की कमान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   नैनीताल। माँ नैना देवी के आशीर्वाद के बाद आज जिले के नव नियुक्त कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद की कमान संभाली है।    ज्ञात हो कि डॉ. मंजूनाथ टीसी 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अपने करियर में सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी […]

Read More
उत्तराखण्ड

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कमेटी काठगोदाम ने किया प्रथम प्रभात फेरी का भव्य स्वागत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को पर समर्थित प्रथम प्रभात फेरी आज प्रातः 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी से प्रारम्भ होकर  काठगोदाम गुरुद्वारे में संपूर्ण हुई।    तमाम संगत काठगोदाम कालटेक्स चौराहे में एकत्रित हुई जहां से काठगोदाम रेलवे […]

Read More
उत्तराखण्ड

परिवहन महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता     ऋषिकेश। विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार (आज) पूरे गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम किया। देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों की यूनियनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया।    ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का संचालन ठप होने […]

Read More