उत्तराखंड पुलिस के सीनियर आईपीएस संजय गुंज्याल राज्य सेवाओं से कार्य मुक्त होकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ के महानिरीक्षक बने 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के एडीजी इंटेलिजेंस संजय कुमार गुंज्याल अब बीएसएफ में महानिरीक्षक के रूप में अपना पदभार संभालेंगे। गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार द्वारा उत्तराखंड सरकार को आधिकारिक पत्र जारी कर आग्रह किया गया था कि जल्द से जल्द आईपीएस संजय गुंज्याल को राज्य की सेवाओं से कार्य मुक्त कर बीएसएफ सेवाओं के नए असाइनमेंट लिए केंद्र में भेजा जाए।

बुधवार (आज) संजय गुंज्याल के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में कार्यमुक्त होने पर उनके सम्मान में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह में  पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा संजय गुंज्याल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।सभी वक्ताओं द्वारा आईपीएस संजय गुंज्याल के अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा के पद पर कार्यरत रहते हुए पुलिस विभाग के सुदृढीकरण एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कल्याण हेतु किये गये कार्याे की सराहना की गई व अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार- अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा- ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ- पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, फायर- अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक सीईडी विमला गुंज्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विजयादशमी पर हल्द्वानी में संघ का पथ संचलन : शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प   

बताते चलें कि उत्तराखंड पुल‍िस विभाग में तैनात संजय गुंज्‍याल साल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्‍होंने देहरादून, हरिद्वार, जैसे कई जनपदों में जिला पुलिस का नेतृत्व करने के साथ ही गढ़वाल रेंज के डीआईजी का कार्यभार भी संभाला। आईपीएस संजय गुंज्याल वर्तमान में आईजी से प्रमोशन पाकर एडीजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड का पदभार संभाल रहे थे। अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत गृह मंत्रालय द्वारा बीएसएफ आईजी के रूप में 5 साल के लिए नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: uttarakhand news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More