शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी के छात्र कनिष्क सुयाल का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून के लिए हुए चयन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी के छात्र कनिष्क सुयाल का देश के प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून (RIMC Dehradun) के लिए चयन हुआ है। आरआइएमसी में प्रवेश के लिए अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का बौद्धिक ज्ञान और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार होता है। कनिष्क ने सभी चरणों में सफल होकर मेरिट लिस्ट में अपना स्थान पक्का किया। आज शुक्रवार को उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया।कनिष्क सुयाल के RIMC में  प्रवेश के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

आरआइएमसी में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष 2 बार जून तथा दिसंबर में इसकी प्रवेश परीक्षा होती है। जिसमें 25 छात्र तथा 5 छात्राओं का चयन पूरे भारत से किया जाता है। उत्तराखंड राज्य से इसमें प्रवेश के लिए मात्र एक छात्र का चयन होता है। कनिष्क सुयाल ने वह एकमात्र छात्र बनकर अपने माता-पिता, गुरुजनों और शैमफोर्ड विद्यालय का नाम पूरे देश में रौशन किया। कनिष्क की इस सफलता पर शैमफोर्ड विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय प्रबंधन व स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2016 में शैमफोर्ड विद्यालय की स्थापना के अल्प समय में ही विद्यालय से छात्रों का चयन एनआईटी, सेना, नवोदय विद्यायल एवं सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। अब आरआईएमसी में कनिष्क का चयन होना विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को दर्शाता है। इस उपलब्धि के लिए कनिष्क और सभी अध्यापकों की कड़ी मेहनत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन करता है। 

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

कनिष्क ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या को दिया जिनके मार्गदर्शन में ही उन्होने इस सफलता को हासिल किया। कनिष्क ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट द्वारा सभी बच्चों को अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जाता है। उन्होंने व्यक्तिगत रुप से भी मेरा मार्गदर्शन किया और अनुशासित रहने की सलाह दी। मैंने तैयारी के दौरान नियमित 8 घंटे की पढ़ाई की और भविष्य में आईआईटी में जाकर देश के लिए अपनी सेवाएं दूंगा। कनिष्क सुयाल का जन्म ग्रामीण परिपेक्ष में एक साधारण परिवार में हुआ है। उनकी माताजी रत्ना सुयाल ग्राम बैड़ापोखरा की उप ग्राम प्रधान है एवं पिताजी प्रदीप सुयाल एक सफल व्यवसायी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Haldwani news Shamford School Haldwani student Kanishk Suyal selected for National Indian Military College Shamford School news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More