रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने देह व्यापार में सम्मिलित तीन महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच पीड़ितों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश व निर्देशानुसार व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जनपद ऊधमसिह नगर के निर्देशन में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग सैल रुद्रपुर जनपद ऊधमसिह नगर द्वारा 21 जुलाई को थाना ट्रांजिट कैंप मैं अनैतिक व्यापार के सम्बन्ध मे छापा मारी की कार्यवाही की गई। आज़ाद नगर ट्रांजिट कैम्प जनपद ऊधम सिंह नगर की निवासी एक महिला द्वारा घर पर अनैतिक व्यापार का कार्य कराया जाना पाया। दबिश देने पर पाया कि घर में कमरों के अंदर कुछ महिला व पुरुष आपत्ति जनक स्थिति मे हैं छह पुरूष तथा तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 6500 रुपये की नगद धनराशि व आपत्ति जनक सामग्री बरामद हुई। थाना ट्रांजिट कैम्प में धारा 143 BNS व धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही 05 पीड़ित मिलाओ को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अर्शदीप पुत्र अमरीक सिहं निवासी वार्ड न0-43 समियावाली थाना न0-04 अमृतसर पंजाब उम्र-24 वर्ष, राजेश कुमार यादव पुत्र बिरम सिहं यादव ग्राम नवादा सिक्का थाना इज्जत नगर जिला बरेली उम्र 26 वर्ष हाल निवासी अर्जुनपुर गौरा पडाव थाना कोतवाली हल्द्वानी निवासी, हरीश गैरोला पुत्र गुरु प्रशाद निवासी भांगला थाना मुनि की रेती जिला टिहरी गढवाल उम्र-24 वर्ष हाल निवासी अर्जुनपुर गौरा पडाव थाना कोतवाली हल्द्वानी जिला नैनीताल, मोहन लाल पुत्र राम दयाल निवासी कुलडिया थाना कुलाडिया जिला बरेली उम्र-20वर्ष व हाल निवासी कृष्णा कालोनी थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिहं नगर, हरीश कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी वार्ड न0-43 रामपुर मौहल्ला थाना पठान कोट जिला पठान कोट पंजाब उम्र 30 वर्ष, नरेन्द्र पुत्र स्व0 प्रेम कुमार निवासी ग्राम पूरोवाल थाना जोड सितरा जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र लगभग 30 वर्ष व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के […]