हल्द्वानी। विगत दिवस ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा पत्रकार दीपक अधिकारी के साथ मारपीट की घटना को एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टी सी ने अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है।
जिसके क्रम में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू करने के साथ ही तहरीर के आधार पर अजीत चौहान व अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों पर मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही जो भी तथ्य जांच में उजागर होंगे उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इतना ही नहीं एसएसपी नैनीताल ने सख्त रुख अपनाते हुआ कहा है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]