एसटीएफ ने चादर गैंग के सरगना को दिल्ली से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने घोड़ासन/ चादर गैंग के सरगना कुख्यात संतोष जायसवाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है जो पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपी पर 1.25 लाख रुपए का इनाम रखा था आरोपी के गैंग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर के प्राइम एप्पल शोरूम से लाखों रुपए के मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड पर हाथ साफ किया था आरोपी उत्तराखंड के अलावा विभिन्न राज्यों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।

एसटीएफ टीम ने हरिद्वार से 2018 और उधम सिंह नगर से 2019 से फरार घोड़ासन- चादर गैंग का सवा लाख रुपए के इनामी बदमाश संतोष जायसवाल को गिरफ्तार किया है आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासन गांव का रहने वाला है जो दिल्ली में भी बड़ी घटना घटित करने की तैयारी कर रहा था। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि पिछले तीन माह से घोड़ासन गैंग/चादर गैंग के सदस्यों पर एसटीएफ की ओर से योजना बनाकर कार्य किया जा रहा था। घोड़ासन गैंग के कई सदस्य काफी समय से वांछित चल रहें हैं। इस गैंग ने हरिद्वार में वारदात को अंजाम देने के बाद उधमसिंह नगर में भी चोरी को अंजाम दिया। इस गिरोह के फरार आरोपी संतोष जायसवाल पुत्र गोरी शंकर निवासी ग्राम घोडासन थाना घोडासन जिला चंपारण पर हरिद्वार से 1 लाख का इनाम तथा रूद्रपुर, उधम सिंह नगर से 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया है। वह पिछले 4 सालों से थाना वांछित चल रहा था। दोनो जनपदों की पुलिस इस अपराधी को पिछले चार वर्षो से इस अभियुक्त की तलाश कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी। सूचना मिली कि संतोष जायसवाल अपने गिरोह सहित दिल्ली, गुरुग्राम या नोएडा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर एसटीएफ देहरादून से एक टीम 10 फरवरी 23 को नई दिल्ली पहुंची। उसे 11 फरवरी 2023 को दुर्गापुरी एक्सटेंशन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीआई ने एनएसओ के सीनियर अफसर को 5 हजार की घूस लेते किया गिरफ्तार   

अपराध का तरीका

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पूर्वी चंपारण बिहार के पास रहने वाले घोडासन गैंग/चादर गैंग के सदस्यों ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। इस गैंग के सदस्य गिरोह बनाकर अपने राज्य से बाहर अलग अलग राज्यों के बड़े शहरों में अपना गैंग लेकर चलते हैं। वे शहर के बाहर होटल किराए पर लेते हैं। फिर उस शहर में किसी बड़ी ब्रान्डेड मोबाईल फोन/इलैक्ट्रानिक गैजेट्स की कम्पनी के शोरूम को चिह्नित करते हैं। उसके बाद रात्रि में उस शोरूम के बाहर चादर लगाकर गिरोह के सदस्य खड़े होते हैं। इस चादर की आड़ में एक सदस्य शोरूम का शटर उठाकर अन्दर जाता है। वहां से लाखों रूपये के कीमती मोबाईल फोन, लैपटाप आदि मंहगे गैजेट्स को चोरी कर गैंग के सदस्यों के साथ फरार हो जाते हैं। फिर ये चोरी गये मोबाईल फोन व अन्य कीमती इलेक्ट्रानिक सामान को नेपाल जाकर बेच देते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news STF arrested leader of Chadar gang from Delhi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

युवक ने धारदार ब्लेड से गला रेतकर कर ली आत्महत्या   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  खटीमा। यहां भूड़ क्षेत्र में एक युवक द्वारा धारदार ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या करली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, भूड़ निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह ने सोमवार अपराह्न अपने घर के बाथरूम में खुद को बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे में घायल हुए आरक्षी संजय कुमार का उपचार के दौरान हुआ आकस्मिक निधन   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे में घायल हुए जिले के भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार का उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। सोमवार को हल्द्वानी क्षेत्र के मेडिकल चौकी प्रांगण में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हनुमान मंदिर के बाहर मुर्गे का कटा सिर मिलने से भड़का आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  किच्छा। यहां टैम्पो स्टैंड पर हनुमान मंदिर के बाहर सुबह-सुबह मुर्गे का कटा हुआ सिर मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भी वहां पहुंच गए और मामले की जांच […]

Read More