सफलता की कहानी! प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से ऋण लेकर धनोपार्जन कर रहें युवा एवं गृहणी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के अधिक से अधिक लोग बैंक से लोन लेकर रोजगार के साथ ही स्वरोजगार कर स्वयं को कर रहें है मजबूत।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सुनील कुमार पंत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वरोजगार हेतु बैंक से लोन लेकर लाभार्थी पूनम सिंह निवासी गणपति विहार गेट नम्बर-4हल्द्वानी के द्वारा बताया कि मेरे पति की मृत्यु के पश्चात पूरे परिवार की जिम्मेदारी मेरे पर आ गई थी लेकिन मुझे जिला उद्योग केन्द्र से जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। जिला उद्योग केन्द्र ने योजना की विस्तृत जानकारी के साथ ही साक्षात्कार कर बैंक से मुझे 45 लाख का ऋण प्रदान किया गया। मैने 45 लाख की धनराशि से बुटिक का कार्य प्रारम्भ किया इसके साथ ही बुटिक के कार्य के लिए 3 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 4 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार दिया। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से मेने अपने परिवार के भरण पोषण के साथ ही 7 लोगों को स्वरोजगार हेतु इस मुहिम में सम्मलित किया। लाभार्थी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से 10 लाख का लोन जिला उद्योग केेन्द्र के द्वारा स्वीकृत कर चाय पैकिंग का कार्य प्रारम्भ किया तथा साथ ही 10 लोगों को स्वरोजगार हेतु इस मुहिम में शामिल किया। वर्तमान में उनका कार्य सफलता पूर्वक चल रहा है। इसी क्रम में लाभार्थी रक्षित सूठा पीलीकोठी हल्द्वानी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केन्द्र की स्वीकृति के उपरान्त 10 लाख का लोन से जिम खोला गया। इस योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार के द्वारा 6 लोगों को रोजगार के साथ ही 50 हजार की मासिक आय भी अर्जित की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि जो अपना स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करना चाहते है वे कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी से सम्पर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Prime Minister's Self-Employment Scheme story of success story of success! Youth and housewives are earning money by taking loans from Prime Minister's Self-Employment Scheme Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More