छात्र संगठनो ने श्रदांजलि सभा कर मनाया अमर नायक शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन आदि ने संयुक्त रूप से सभा आयोजित कर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद कर श्रदांजलि दी। सभा का संचालन क्रालोस के मुकेश भंडारी ने किया।
 
सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद देश कि मेहनतकश जनता के सच्चे हिमायती थे। वे ब्रिटिश साम्राज्य सहित सामंती रजवाड़ों की अत्याचारी व्यवस्था के कट्टर दुश्मन थे। मेहनतकश जनता के लिए सच्चा प्रेम और उसके दुश्मनों के लिए कट्टर शत्रुता ने ही उन्हें क्रांतिकारी बनाया और वे समाजवाद, जो कि मजदूर-मेहनतकश जनता का शासन है, कायम करने के मकसद से देश की आजादी के संघर्ष में कूद गए। इसके लिए संगठन के नाम ‘हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ से बदलकर ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ करने का फैसला लागू किया।
 
वक्ताओं ने आगे कहा कि देश की जनता अपने इस नायक को इसीलिए सच्चे दिल से प्यार करती है कि वे अपने संकल्पों पर अंत तक डटे रहे। उन्होंने संकल्प लिया कि ‘जिंदा रहते कभी ब्रिटिश शासन के हाथ नहीं पड़ेंगे’। इसके लिए उन्हें भेष बदलने पड़े, शहर-शहर भटकना पड़ा। वे प्रमुख संगठनकर्ता थे और अंतिम समय तक अपने साथियों की हर सम्भव मदद करने में लगे रहे। समाज के साथ ही वे अपने संगठन और साथियों के लिए हमेशा फिक्रमंद रहे।
 
वक्ताओं ने आज के हालातों में चंद्रशेखर आजाद की मजदूर-मेहनतकशों के राज समाजवाद की विचारधारा के महत्व पर बात की। देश की आजादी के बाद सरकारें मजदूरों-मेहनतकशों के बजाय पूंजीपतियों की सेवा में लगी रही हैं। वर्तमान सरकार ने इस मामले में पूर्व की सरकारों की तुलना में सभी हदों को पार कर दिया है। बल्कि कई मामलों में देश के क्रांतिकारी शहीदों के अरमानों में कालिख पोतने में लगे हुए हैं। देश में धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों पर दमन मेहनतकशों की एकता को कमजोर करते हुए पूंजीपतियों की सेवा कर रहे हैं। मोदी सरकार के शासन में आज देश फासीवादी तानाशाही की ओर जाने का खतरा महसूस कर रहा है। ऐसे में क्रांतिकारियों का संदेश देश के सभी लोगों की बेहतरी के लिए मजदूरों – मेहनतकशों के राज समाजवाद के संघर्ष के लिए एकजुट होना होगा।
 
सभा के अंत में ‘एक हमारी एक है उनकी मुल्क में आवाजें दो’ गीत गाया गया। सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के मुकेश भंडारी, रियासत, रईस, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महेश, अनिशेख, चंदन, उमेश, हिमानी, रुपाली, विनोद शामिल रहे।
 
 
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news martyrdom day of Amar Naik Shaheed Chandrashekhar Azad student organizations Student organizations celebrated the martyrdom day of Amar Naik Shaheed Chandrashekhar Azad by holding a tribute meeting Tribute meeting uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

विवाह पंजीकरण, म्यूटेशन सहित दस्तावेजी कार्यों को ऑनलाइन किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं की  अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। सरकार द्वारा बैनामा, वसीयत, विवाह पंजीकरण, म्यूटेशन सहित अन्य दस्तावेजी कार्यों को पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने गुरुवार से राजस्व न्यायालयों और उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए न्यायालयों में कार्य बहिष्कार करने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

लम्बी प्रतिक्षा के बाद भाजपा ने करी नैनीताल जिले के 17 मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों को घोषणा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भाजपा ने लम्बी प्रतिक्षा के बाद बुधवार देर शाम नैनीताल जिले के 17 मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों को घोषणा कर दी।    पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची में हल्द्वानी विधानसभा मंडल से मधुकर को तो […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर शाम कार के अनियंत्रित हो कर सौ फीट गहरी खाई में गिरने से चालक घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। यहां हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार (कल) नंबर वन के पास देर शाम आई-10 कार अनियंत्रित हो कर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें कार चालक घायल हो गया। पुलिस कर्मियो ने घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। यह भी […]

Read More