एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्र गेट फांदकर कुलपति सचिवालय परिसर में घुसे

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गढ़वाल विवि में छात्रों का प्रदर्शन

देहरादून। छात्र संघ चुनाव और सभी परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही दीक्षांत समारोह आयोजित करने की मांग को लेकर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने न केवल कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि छात्र गेट फांदकर कुलपति सचिवालय परिसर में घुस गए।हंगामा बढ़ता देख कुलपति अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों से वार्ता की। कुलपति ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति देखते हुए चुनाव मुश्किल हैं। लेकिन छात्र उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए। छात्रों का कहना है कि यदि 25 नवंबर तक विवि प्रशासन ने मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया तो सभी छात्र संगठन दीक्षांत समारोह का विरोध करेंगे। इसके लिए संगठनों से वार्ता चल रही है। जल्द ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

बताते चलें कि एक दिसंबर को गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह होना है। लिहाजा छात्रों का कहना है कि अभी पीजी में सभी संबंधित कॉलेजो के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। ऐसे में छात्रों को गोल्ड मेडल किस आकलन से दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में बिरला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, जय हो के जिलाध्यक्ष आयुष मिया, सुधांशु थपलियाल समेत अन्य छात्र शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More