हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में बुधवार को छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र सांसदों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। समारोह में 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम का सुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य सन्तोष पांडेय ने सभी चयनित छात्र छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्या अतिथि ने निखिल भट्ट को हेड ब्वॉय और जिया को हेड गर्ल का बैज पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी। तत्पश्चात सभी सदनों के प्रतिनिधियों रेड हाउस कैप्टेन अंकिता मेहरा, वाइस कैप्टेन यश पंत, ब्लू हाउस कैप्टेन अंकुर, वाइस कैप्टेन दिव्यांशु ढौंडियाल, ग्रीन हाउस कैप्टेन चिराग बिष्ट, वाइस कैप्टेन भावना सामन्त, गोल्ड हाउस कैप्टेन सूरज पांडेय, वाइस कैप्टेन निशा सहित स्पोर्ट्स कैप्टेन प्रणव सिंह परिहार, लिटरेरी हेड कोमल भट्ट, कल्चरल हेड आयुषी तिवारी को भी बैज पहनाकर पद की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि कर्नल कुंदन शर्मा ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनको ईमानदार व दूसरों के लिए प्रेरणा बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या सन्तोष पांडेय ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट (एडवोकेट) द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहें ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]