उत्तराखंड के तराई एवं उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। उत्तराखंड के तराई एवं उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह उम्र 71 वर्ष का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं।

बताते चलें कि ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह लालकुआं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे पुरानी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे। सेंचुरी मिल श्रमिकों के तमाम आंदोलनों में उनके सहभागिता तथा पूर्वांचल के श्रमिकों के मार्गदर्शक के रूप में उन्हें लालकुआं क्षेत्र में पहचाना जाता था। वह कई बार उत्तर प्रदेश में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भी रहे, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजूलता सितारगंज की पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के 3 पुत्र और दो पुत्रियां है, जिसमें बड़े पुत्र इंटरनेशनल शूटर ठाकुर शिव वर्धन सिंह, जयवर्धन सिंह और डॉ शक्ति वर्धन सिंह शामिल है। उनकी बेटी डॉ आरती एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में सेवारत हैं, जबकि दूसरी बेटी श्रीमती पूजा अमेरिका में सेटल्ड है। 71 वर्षीय ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज प्रातः शक्तिफार्म स्थित उनके आवास में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई जिन्हें तुरंत ही सितारगंज के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Sitarganj news Terai of Uttarakhand and Bahubali leader of Uttar Pradesh died suddenly due to cardiac arrest Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More