आबकारी विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब खाम के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


काशीपुर। जिले में अवैध शराब की रोकथाम को जिला प्रशासन के साथ ही आबकारी विभाग भी लगातार प्रयासरत रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार (आज) आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रम्पुरा नाला क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से चल रही भट्टियों को नष्ट करने के साथ भारी मात्रा में लाहन और अवैध शराब खाम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   


प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर आबकारी टीम ने रम्पुरा नाला, मालवा फार्म बरखेड़ी गॉव के किनारे नाले पर दबिश देकर वहां चल रही 8 अवैध शराब खाम की भट्टियां एवं 12 हजार किलो लाहन को मौके पर नष्ट करते हुए 320 लीटर अवैध शराब खाम की बरामदगी की। दबिश के दौरान ही आबकारी टीम ने अभियुक्त लखन पुत्र बाबूराम निवासी बिलारी जिला मुरादाबाद को ग्राम रम्पुरा से ही 30 लीटर अवैध शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के खिलाफ धारा -60आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। बताते चलें इससे पूर्व भी आबकारी टीम द्वारा इन क्षेत्रों में चल रही अवैध शराब खाम की भट्टियों को ध्वस्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 


इस दौरान आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आबकारी सिपाही अंकित चौधरी, हेमंत सिंह, सुंदर सिंह, मोह.आरिफ, मोह. आसिफ एवं पीआरडी जवान धर्मवीर मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More