मुख्यमंत्री आवास में युवती ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में रुद्रप्रयाग की रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली रुद्रप्रयाग निवासी एक युवती ने आत्महत्या की है।
बताया जा रहा है कि युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था और गाय की देखभाल करता था। युवती का नाम सुलेखा बताया जा रहा है। खबर है कि सुलेखा ने दिन में अपने कमरे में फांसी लगा ली। खबर यह भी है कि 2 साल पहले सुलेखा के भाई ने भी देहरादून के अनारवाला में फांसी लगाई थी। 24 साल की सुलेखा ने खुदकुशी क्यों की है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief minister residence dehradun news suicide news The girl committed suicide in the Chief Minister's residence the police sent the body for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More