हरियाणा की रहने वाली युवती हल्द्वानी कोतवाली पहुंची,  युवक के खिलाफ करवाया मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवती युवक को लेकर कोतवाली पहुंची और युवक पर प्यार न करने तथा लालन पोषण न करने का आरोप लगाया। काफी देर तक चली गहमागमी के बाद युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

रविवार को हरियाणा की रहने वाली एक युवती रोते हुए युवक के साथ कोतवाली पहुंची और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस को युवती ने बताया कि दोनों एक दूसरे से बीते आठ साल से प्यार करते हैं। मैं अपनी ठाठ-बाट वाली जिंदगी छोड़कर वह दो साल पहले युवक के साथ देहरादून आ गई, और युवक के साथ स्टाम्प पेपर में शादी कर रहने लगी। तब मुझे पता चला कि युवक हल्द्वानी में रहकर एक सर्राफा कारोबारी की गाड़ी चलाता है। युवती ने बताया कि अब युवक न तो उससे प्यार करता है और न ही उसका लालन-पोषण कर पा रहा है। पुलिस ने युवती को हरियाणा लौटने की सलाह दी तो युवती आक्रोशित हो गई और बोली सर इसे ऐसे कैसे छोड़ दूं। तो पुलिस ने कार्रवाई के लिए कहा तो इस पर भी युवती ने इनकार कर दिया। बस युवती मामले का समाधान करने की बात कहने लगी। काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद युवती मुकदमा दर्ज कराने की बात पर राजी हो गई। पुलिस ने युवती की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: filed a case against the youth Haldwani news The girl from Haryana reached Haldwani Kotwali Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More