वाहन खाई में गिरने से सवार की हुई मौत, एसडीआरएफ ने शव बरामद कर सौंपा पुलिस को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्तयमुनि क्षेत्र सिल्ली के पास की है। यहां पर एक व्यक्ति वाहन सहित खाई में जा गिरा, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान नवीन वशिष्ठ पुत्र शिव प्रसाद वशिष्ठ, उम्र 48 वर्ष, निवासी- मेकोटी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 10 अक्टूबर को थाना अगस्तयमुनि द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि अगस्तयमुनि क्षेत्र में सिल्ली के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे सहायक उप निरीक्षक हरीश बंगारी ने कड़ी मशक्कत के बाद सब को बाहर निकाला और जिला पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति तिलवाड़ा से अगस्तयमुनि मार्ग पर जा रहा था व अचानक मोटर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा 20 मीटर खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर द्वारा पैदल मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news rudraprayag news SDRF recovered the body and handed it over to the police The rider died after the vehicle fell into a ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More