छात्रा द्वारा अंकल बोलने पर बौखलाए दुकानदार ने पीटा छात्रा को

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज।  उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे अमूमन बच्चे बड़े लोगों को अंकल कह कर बुलाते हैं, लेकिन यहां बैडमिंटन वापस करने गई बीएससी की छात्रा को दुकानदार को अंकल कहना भारी पड़ गया। छात्रा के अंकल कहने पर दुकानदार इतना नाराज हुआ कि उसने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी और गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है डॉक्टरों के अनुसार छात्रा को सांस लेने में दिक्कत है, उसे आखिरी जो लगाया गया है इस घटना से क्षेत्र के लोग बड़े हैरान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

सितारगंज के इस्लाम नगर निवासी बीएससी की छात्रा निशा पुत्री मकसूद अहमद खटीमा रोड स्थित एक दुकान से बीते 19 दिसंबर को बैडमिंटन खरीद कर लाई थी। लेकिन बैडमिंटन में कुछ शिकायत होने पर निशा मंगलवार को उसे बदलने के लिए उस दुकानदार के पास पहुंची जहां उसने दुकानदार से कहा कि अंकल बैडमिंटन में दिक्कत आ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

आरोप है कि अंकल शब्द सुनकर दुकानदार भड़क गया, और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा, वही बैडमिंटन बदलने गई निशा का आरोप है कि तब उसने विरोध किया तो दुकानदार ने उसका सर काउंटर पर जोर से दे मारा। और उसे जमीन पर गिरा कर पीटने लगा इसके बाद वह बेसुध हो गई, परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया इस घटना के बाद छात्रा जहां सहमी हुई है, तो वहीं परिजनों में भी दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची जिसने छात्रा का मेडिकल कराया है, फिलहाल देर शाम तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More