स्पेशल टास्क फोर्स ने हत्या की साजिश रच रहे एक गैंग के चार शूटरों को असलाह व गोला-बारूद के साथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) देहरादून ने फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध जगत में वर्चस्व को लेकर हत्या की साजिश रच रहे एक गैंग के चार शूटरों के मंसूबे नाकाम कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

एसटीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में टॉप अपराधियों पर निगरानी रखने के डीजीपी उत्तराखंड के हालिया निर्देश पर चार कुख्यात शूटरों को सलाखों के पीछे डालते हुए भारी मात्रा में असलाह भी बरामद किया है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कुछ दिन पहले एसटीएफ को निर्देश दिए थे कि उत्तराखंड के 50 ऐसे अपराधी जो अपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय चले आ रहे हैं, की लिस्ट बनाकर, उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही साथ ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा एसटीएफ की सभी यूनिटों को एक कार्य योजना बनाकर निर्देश दिए थे कि सभी अपने स्तर से उत्तराखंड में संगीन अपराधों में सक्रिय कुख्यात और अभ्यस्त अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिसके अनुपालन में एसटीएफ द्वारा उत्तराखंड में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है, साथ ही ऐसे अपराधियों पर निगरानी रखना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की टीम द्वारा किच्छा क्षेत्र में सक्रिय दो अपराधिक गेंगो की गतिविधियों पर निगरानी रखना शुरू ही किया था। 29 मार्च को एसटीएफ को प्राप्त सूचना पर सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के नेतृत्व में एसटीएफ की कुमायूँ युनिट व किच्छा कोतवाली पुलिस द्वारा कल देर रात्रि संयुक्त रुप से किच्छा क्षेत्रान्तर्गत हल्द्वानी बाईपास रोड स्थित काली मंदिर के पास एक मकान से चार शूटरों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से भारी मात्रा में असलाह व गोला-बारूद बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: along with arms and ammunition crime news rudrapur news The Special Task Force arrested four shooters of a gang who were planning to kill US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More