दोस्तों के साथ घूमने आया किशोर झरने में नहाते समय डूबा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। यहां शनिवार को पदमपुरी मार्ग पर स्थित झरने (परिताल) में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। धानाचूली, मुक्तेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ टीम सूची पर वहां पहुंची लेकिन अंधेरा होने के चलते किशोर का सुराग नहीं लग सका। किशोर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता से मारपीट मामले में आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि शनिवार को चिन्मय जीना (17) निवासी अम्बा विहार हल्द्वानी अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने पांच दोस्तों के साथ पदमपुरी मार्ग स्थित परिताल पहुंचा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने शाम के समय एक किशोर के झरने में डूबने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा अधिक होने के चलते डूबे किशोर का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि चिन्मय के साथ आए दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news The teenager drowned while bathing in the waterfall The teenager who came to hang out with friends drowned while bathing in the waterfall Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। मनोनीत सदस्यों को नगर निकाय बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया गया है। देहरादून नगर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की […]

Read More
उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More