जंगल में घास काटने गए युवक को बाघ ने बनाया निवाला, वन विभाग ने युवक का क्ष‌त-विक्षत शव बरामद कर भेजा पोस्टमार्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। यहां सुरई रेंज के जंगल में घास काटने गए युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। वन विभाग टीम ने घटना स्थल पहुंचकर लगभग 10 राउंड फायरिंग कर बमु‌श्किल बाघ को भगाकर युवक के क्ष‌त-विक्षेत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाघ ने युवक का एक हाथ खा लिया एवं गर्दन में गहरे जख्म के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दी घेरा गाँव निवासी केवल सिंह पुत्र अमर सिंह अपने तीन साथियों के साथ सुरई रेंज के कम्पार्ट संख्या 47 में घास काटने गया था। इसी दौरान अचानक बाघ ने केवल सिंह पर हमला कर दिया और घसीटते हुए उसको जंगल की ओर ले गया। बाघ के हमले से अन्य साथी घबरा गए और घटना की सूचना नजदीकी वन चौकी पर तैनात कर्मियों एवं परिजनों को दी। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बख्तरबंद ट्रैक्टर से जंगल में युवक की तलाश शुरू की। टीम ने घटना स्थल पर लगभग 10 राउंड फायरिंग करने के बाद बुमश्किल बाघ के भागने पर युवक के शव को बरामद किया। वन विभाग टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news the forest department recovered the mutilated body of the young man and sent it to the postmortem The tiger made a morsel to the young man who went to cut grass in the forest US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More