मिल में कार्यरत दो श्रमिकों पर गिरा मशीन का ऊपरी हिस्सा, हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में उत्तम शुगर मिल में सफाई का काम कर रहे दो कर्मचारियों पर अचानक मशीन का ऊपरी हिस्सा गिर गया। मशीन का भारी भरकम वजन गिरने से दोनों कर्मचारी उसके नीचे दब गए। साथी कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

पुलिस के मुताबिक गोपीराम (42) निवासी बालेकी भगवानपुर और सुरेंदर (22) निवासी बरहमपुर जट उत्तम शुगर मिल में पाइपों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उत्तम शुगर मिल की मशीन का ऊपरी हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। इससे पहले कि दोनों कर्मचारी संभल पाते वह मशीन के भारी भरकम वजन के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास कार्य कर रहे कर्मचारी मौके की ओर दौड़ पड़े। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद मशीन के नीचे दबे दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद कर्मचारी दोनों को गंभीर हालत में मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के शव कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news died haridwar news The upper part of the machine fell on two workers working in the mill Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More