नीचे कूदने की बात कह चौथी मंजिल पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बामुश्किल युवक को उतारा नीचे  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की शिवालिक नगर कालोनी में एक युवक के मकान की चौथी मंजिल पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी से हड़कंप मच गया। सूचना पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बामुश्किल युवक को नीचे उतारा। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को न्यू शिवालिकनगर स्थित एफ ब्लॉक में रहने वाला 32 वर्षीय करण सिंह पुत्र बुध सिंह अपने मकान की चौथी मंजिल पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूदने की बात कहने लगा। युवक के चौथी मंजिल पर चढ़ने और वहां से कूदने की धमकी देने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। रानीपुर पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए एंबुलेंस व दमकल की गाड़ी को भी बुलाया। पुलिस ने युवक से नीचे उतरने की अपील की, किन्तु उसने किसी की ना सुनी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक थोड़ा मानसिक रूप से बीमार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news the police barely brought the young man down The young man climbed to the fourth floor saying that he was about to jump down Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More