जंगली जानवरों से बचाव को खेत में छोड़े करंट की चपेट में आने से गांव के युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां बेतालघाट ब्लाॅक के गैरखाल गांव में जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से गांव के ही एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर राजस्व और ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और युवक को तारों से दूर किया गया। इसके चलते 24 से अधिक गांवों की बित्ती गुल रही।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह (28) पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट निवासी गैरखाल की पालतू गाय घर नहीं पहुंची। इस पर वह गाय की खोजबीन के लिए रात करीब नौ बजे घर से निकला। लेकिन काफी देर जब वह घर नहीं आया तो ग्रामीणों ने परिजनों के साथ खोजबीन की।ग्रामीणों को घर से 100 मीटर दूर एक खेत में जंगली जानवरों को भगाने के लिए लगाए गए अवैध तारों के करंट की चपेट में आने से अर्जुन सिंह बुरी तरह से झुलस गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।इसके बाद राजस्व और ऊर्जा निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना पर कौश्याकुटोली की तहसीलदार मनीषा बिष्ट और ऊर्जा निगम के जेई हेमचंद्र कपिल मौके पर पहुंचे। ऊर्जा निगम के एसडीओ भवाली मनोज तिवारी ने बताया कि जंगली जानवरों के लिए खेतों में करंट छोड़ने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम सख्त कार्रवाई करेगा। अन्य क्षेत्रों में भी खेतों में करंट छोड़ने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news The youth of the village died due to electrocution left in the field to avoid wild animals Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More