होटल ताज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की ममाले की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित होटल ताज को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के अनुसार,फोन करने वाले शख्स ने धमकी भरे कॉल में दावा किया कि दो पाकिस्तानी मुंबई पहुंचेंगे और ऐतिहासिक ताज होटल को उड़ा देंगे। फोन करने वाले ने अपना नाम मुकेश सिंह बताया। हालांकि, एक जांच से पता चला कि उसका असली नाम जगदंबा प्रसाद सिंह है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति है, और वर्तमान में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहता है। मुंबई पुलिस ने ममाले में जांच शुरू कर दी है।


बताते चलें कि इससे पहले साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में होटल ताज पर आतंकी हमला हो चुका है। इस आतंकी हमले में 166 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। होटल ताज पर हुए इस हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया था। मुंबई हमले में आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा लिया गया था। जिसके बाद जांच एजेंसियों की पूछताछ में पता चला था कि होटल ताज पर हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठनों का हाथ था। जिसके बाद अजमल कसाब को 21 सितंबर, 2012 को फांसी दी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Maharashtra news police started investigation Threat to blow up Hotel Taj received

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस […]

Read More