नेपाल से नानकमत्ता घूमने आये बाइक सवार तीन युवकों की अज्ञात वाहन से टक्कर में दो की मौत एक घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

खटीमा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नेपाली मूल के दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को महेन्द्र नगर नेपाल निवासी निखिल (22) पुत्र लच्छी, सागर (22) पुत्र वीर बहादुर व सोहन (19) पुत्र संतोष बाइक से खटीमा के नानकमत्ता घूमने आये थे, जिसके बाद देर शाम तीनों युवक एक साथ बाइक से महेन्द्र नगर नेपाल जाने के लिए रवाना हुए। इसी दौरान सितारगंज रोड़ सड़ासडिय़ा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर आपातकालीन सेवा 108 ने तीनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने निखिल व सागर को मृत घोषित कर दिया। घायल सोहन का उपचार किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

 

रविवार को मृतक युवकों व घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, परिजन शव लेकर नेपाल रवाना हो गये हैं। सभी युवक आपस में रिश्ते के भाई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Khatima news one injured admitted to hospital Three bike-riding youths who had come to visit Nanakmatta from Nepal two killed one injured in collision with unknown vehicle Two Nepali youths died in collision with unknown vehicle US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More