रामनगर-गर्जिया मार्ग पर आग लगने से तीन दुकाने हुई स्वाहा  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर । रामनगर-गर्जिया मार्ग पर सुबह ग्राम रिगोड़ा में सड़क किनारे तीन दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे ग्राम रिगोड़ा में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार की आर्ट गैलरी से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकारल रूप ले लिया। इस बीच आर्ट गैलरी सहित अन्य दो दुकानों में रखा सामान भी जल गया।

 

आर्ट गैलरी स्वामी रजवार ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस दाैरान उनकी गैलरी में रखी अमूल्य वाइल्डलाइफ फोटो के साथ उनकी गैलरी के बगल में वाइल्डलाइफ संबंधी सामान की दुकान और एक चाय की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जिसमें सभी लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Shops burnt down due to fire Shops burnt down in Garjia area Three shops burnt down due to fire on Ramnagar-Garjia road uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More