मजदूरी कर घर लौट रही दो बहनों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत   

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

खटीमा। यहां मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रही दो बहनों को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन घायल हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाधवपुर निवासी निशा देवी उम्र 30 वर्ष भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। बताया जा रहा है कि गुरूवार की शाम वह मझोला क्षेत्र में मजदूरी कर अपनी बड़ी बहन आशा देवी के साथ साइकिल से लौट रही थी। साइकिल निशा चला रही थी। तभी सुनपहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद आशा की हालत सही है। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका के पति गौतम ऋषि ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दे दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Khatima news one died Two sisters returning home after working as laborers were hit by an unknown vehicle US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More