केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई यूसीसी विशेषज्ञ समिति की बैठक, जल्द ही समिति राज्य सरकार को सौंप सकती है यूसीसी का ड्राफ्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बुधवार देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड में यूसीसी को लागू किए जाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान यूसीसी को उत्तराखंड में जल्द से जल्द लागू किए जाने को लेकर चर्चा की गई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले 15 दिनों के भीतर विशेषज्ञ समिति, यूसीसी का ड्राफ्ट राज्य सरकार को सौंप सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

बुधवार देर रात दिल्ली में हुई बैठक के दौरान यूसीसी की फाइनल रिपोर्ट को लेकर चर्चा की गई. साथ ही उसे उत्तराखंड राज्य में लागू किए जाने को लेकर भी बातचीत हुई। अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले 15 दिनों के भीतर ही ड्राफ्टिंग कमेटी, राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद राज्य सरकार इस रिपोर्ट का विधिक परीक्षण कराए जाने के बाद, आगामी शीतकाल में होने वाले सत्र के दौरान प्रदेश में उच्च लागू करने का प्रस्ताव सदन के पटल पर रख सकती है। संभावना जताई जा रही है कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड की तर्ज पर ही देश में यूसीसी को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यूसीसी की प्रक्रिया तेजी से आगे चल रही है। यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति के सदस्य अपना काम कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही ड्राफ्ट उत्तराखंड सरकार को मिल जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news soon the committee may submit the draft of UCC to the state government UCC Expert Committee meeting held in Delhi under the chairmanship of Union Home Minister Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

7 मार्च को हरिद्वार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में 7 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।    […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्षद पुत्र और उसके साथियों पर घर में घुसकर किशोरी से अभद्रता व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।  जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली पर निकाली पुरानी रंजिश, 20 से अधिक लोगो ने  लाठी-डंडों के साथ ग्राम प्रधान के घर घुस करी मारपीट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन अचानक करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ कई वाहनों में सवार होकर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने […]

Read More